मछली के तेल के कैप्सूल क्या काम आते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 15:35

फिश ऑयल के फायदे | Benefits Of Fish Oil

मछली खाने के फायदों से आप बखूबी परिचित होंगे, लेकिन मछली का तेल भी आपके शरीर के लिए वरदान साबित हो सकता है. जी हां, मछली का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व कई बीमारियों से बचाने के साथ-साथ त्वचा के स्वास्थ्य को भी बरकरार रखने का काम करते हैं.

- मछली के तेल का सेवन हड्डियों को स्वस्थ रख सकता है. यह हड्डी संबंधी रोग ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) यानी कमजोर हड्डियों को ठीक करने में मदद कर सकता है. इसका सेवन आपकी हड्डियों के घनत्व यानी डेंसिटी को बढ़ाता है और हड्डियों के कम होते घनत्व को रोकने में मदद करता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड मछली के तेल में मौजूद होता है.

- मछली के तेल के सेवन से वजन घटाया जा सकता है. एक शोध के मुताबिक, 6 ग्राम रोजाना मछली का तेल शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद कर सकता है.

- फिश ऑयल सप्लीमेंट इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाकर टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. फिलहाल, इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है.

- मछली के तेल के कैप्सूल त्वचा को बेहतर बनाकर आपकी सुंदरता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. इसमें मौजूद ओमेगा-3 पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड (PUFA) का उपयोग त्वचा के कई रोगों के इलाज और रोकथाम के लिए किया जा सकता है.

- मछली के तेल के फायदे में नेत्र विकार से बचना भी शामिल है. इसका सेवन उम्र के साथ बढ़ती आंखों की समस्याओं को कम करने में सहायक पाया गया है. इसकी वजह मछली के तेल में मौजूद भरपूर ओमेगा-3 फैटी एसिड है.

- मछली का तेल रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसमें मौजूद इकोसैपेंटेनोइक एसिड (EPA) और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड (DHA) आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिसकी मदद से आप खुद को हृदय संबंधी बीमारियों से बचा सकते हैं.

- मछली के तेल के फायदे यकीनन कई हैं. यह त्वचा के साथ ही बालों के स्वास्थ्य को भी बनाए रखता है. फिश ऑयल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड की वजह से बाल घने और मजबूत होते हैं. यह बालों की स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info